51 saplings will be planted in each ward of Kandaghat Nagar Panchayat: Manish Sood

कंडाघाट में आज से घरद्वार पर होगी गैस की डिलीवरी : मनीष सूद

कंडाघाट शहर वासियों के लिए ख़ुशी की खबर है क्योंकि अब  घरेलू गैस  की आपूर्ति उनके घर पर ही की जाएगी | यह जानकारी कंडाघाट   भाजपा नेता मनीष सूद ने प्रेस वार्ता  के माध्यम से मीडिया को दी | उन्होंने बताया कि पहले यह सुविधा कंडाघाट वासियों को नहीं मिलती थी और उन्हें गैस के लिए बहुत  परेशानी उठानी पड़ती थी | जहाँ एक ओर उन्हें गैस सिलेंडर  घर ले जाने के लिए  भारी मेहनताना मज़दूरों को देना पड़ता था वहीँ समय की बर्बादी अलग से होती थी | कंडाघाट वासियों की काफी समय से मांग थी कि गैस एजेंसी संचालक गैस सिलेंडरों को उनके घरों तक छोड़े  ताकि उन्हें गैस के लिए कोई असुविधा न उठानी पड़े | अब  उपायुक्त सोलन ने  इस बारे में गैस एजेंसिस को आदेश जारी किए है और वह सिलेंडरों की डिलीवरी  उपभोक्ताओं के घर द्वार तक देंगे | 

            भाजपा नेता मनीष सूद ने कहा कि कंडाघाट के सातों वार्डो मे गैस की डिलीवरी  घर द्वार तक नहीं होती थी | जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी | वार्ड वासियों की काफी समय से मांग थी कि गैस की डिलीवरी नियमानुसार   घर तक होनी चाहिए | इस मांग को भाजपा द्वारा प्रमुखता से उठाया गया | जिसकी वजह से अब वार्डवासियों की मांग पर उपायुक्त सोलन ने गैस एजेंसी को यह आदेश दिए है कि वह गैस वार्डवासियों के घरों तक पहुंचाएं | इस आदेश से शहर वासी बेहद खुश है |