Gau Sadan offered shelter from wood made from cow dung at cremation ground: Pradeep Sharma

गोबर से बनी लकड़ी आश्रय गौ सदन ने श्मशान घाट में की भेंट : प्रदीप शर्मा 

सोलन में आश्रय गौ सदन जहाँ एक और शहर में घूमती आवारा  गायों को  लिए आश्रय  प्रदान कर रहा है वहीँ अब उन्होंने एक अनूठी पहल की है जिसमे वह गायो के गोबर से वह लकड़ियां बना रहे है | गोबर से यह लकड़ी बनाने के लिए संस्था द्वारा कई महिलाओं को रोज़गार भी प्रदान किया जा रहा है | इस से जहाँ बेरोज़गार महिलाओं की मदद हो रही है वहीँ शहर वासियों को लकड़ी का विकल्प भी मिल रहा है | आज संस्था द्वारा गोबर से बनी लकड़ी   नगर निगम सोलन के कमिश्नर  एल आर वर्मा के माध्यम से शमशान घाट को भेंट की गई | यह जानकारी संस्था के प्रधान प्रदीप शर्मा ने मीडिया को दी | 
                     

प्रदीप शर्मा ने बताया कि गाय का गोबर सब से उत्तम माना जाता है | अब गौ सदन में गाय के गोबर से लकड़ी बनाने का कार्य किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि इस लकड़ी का उपयोग हवन में किया जा सकता है | वहीँ आज उनकी संस्था द्वारा यह लकड़ी शमशान घाट  में भेंट की गई | अगर यह लकड़ी का विकल्प बनती है तो इस से हिमाचल की अनमोल वन सम्पदा को बचा सकती है | उन्होंने कहा कि उनकी संस्था द्वारा अभी केवल कुछ कविण्टल लकड़ी ही बनाई गई है अगर गोबर से बनी लकड़ी सफल हो जाती है तो संस्था इसका निर्माण कर उपभोक्ताओं को प्रदान करेंगी