Gautam Adani: बिजनेस के लिए अडानी ने बीच में ही छोड़ दिया था कॉलेज, ऐसे बने विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

Gautam Adani Education: कॉलेज छोड़ने के बाद गौतम ने मुंबई में महेंद्र ब्रदर्स के लिए डायमंड सॉर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

gautam adani
Gautam Adani Biography: 2008 के मुंबई हमलों के दौरान ताज होटल में ही थे अडानी।

गौतम अडानी (Gautam Adani) विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति 155.7 बिलियन डॉलर है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलोन मस्क से पीछे हैं। अडानी ग्रुप ने हाल ही में घोषणा की इसकी मीडिया इकाई देश की सबसे लोकप्रिय मीडिया हाउस में से एक एनडीटीवी (NDTV) बहुमत हिस्सेदारी हासिल करेगी। आइए जान लेते हैं कि उनका करियर और शैक्षणिक बैकग्राउंड (Gautam Adani Education) कैसा रहा।


पिता का व्यापार नहीं किया ज्वाइन

गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 में गुजरात के अहमदाबाद में एक मीडिल क्लास जैन फैमिली में हुआ था। उनके पिता का नाम शांतिलाल और माता का नाम शांति अडानी था। उनके पिता एक टेक्सटाइल व्यापारी थे। हालांकि उन्होंने अपने पिता का व्यापार ज्वाइन नहीं किया। गौतम सात भाई-बहन हैं। उनका परिवार आजीविका की तलाश में उत्तरी गुजरात के थराद शहर से पलायन कर गया। उनकी पत्नी प्रीति अडानी एक डेंटिस्ट हैं और अडानी फाउंडेशन लीड करती हैं। उनके दो बेटे हैं जिनका नाम करण और जीत अडानी है। गौतम अडानी का 1998 में अपहरण कर लिया गया था और फिरौती के बदले उन्हें बंधक बना लिया गया था। बाद में बंधकों को पैसे दिए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। यही नहीं वे 2008 के मुंबई हमलों के दौरान ताज होटल में ही थे लेकिन बाद में उसे सकुशल बचा लिया गया था।

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं गौतम अडानी
दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी का एजुकेशनल बैकग्राउंड उतना स्ट्रांग नहीं है और वे कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने गुजरात के शेठ चिमणलाल नागिंदास स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए गुजरात यूनिवर्सिटी में बीकॉम में एडमिशन ले लिया। लेकिन बिजनेस में अपनी रुचि के कारण केवल दो सालों में ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। कॉलेज छोड़ने के बाद गौतम ने मुंबई में महेंद्र ब्रदर्स के लिए डायमंड सॉर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया।