Antarctica पर दिखी इंडियन फेस्टिवल की झलक, मशहूर बिजनेसमैन ने कहा भारतीयों को कोई नहीं रोक सकता

सौ.ट्विटर/@anandmahindra- बिजनेसमैन ने शेयर किया अन्टार्कटिका पर इंडियन आर्ट का वीडियो, लोगों ने कहा जल्द चांद पर मनेगा त्योहार

हिंदुस्तान त्योहारों का देश है जितने राज्य उतने प्रकार के त्योहार और उतना ही उसे मनाने का क्रेज होता है लोगो में. अपनी ऐसी ही रंग बिरंगी परंपरा और खूबसूरत कलाकृतियों से सजी सेलिब्रेशन के चलते ही हिंदुस्तान की संस्कृति दुनियाभर में अलग पहचान रखती है. दुनिया के हर कोने में बसे भारतीय अपने त्योहार पूरे उत्साह से मनाते हैं. लेकिन हद तो तब हो गई, जब लोग बर्फ़ की मोटी चादर पर रंगोली बनाने लगे.

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे Antarctica की बर्फ़ पर कुछ लोग हथौड़े के प्रयोग से रंगोली बनाते दिखाई दिए. बर्फ़ की मोटी परत पर लोगों ने मिलकर ओणम सेलिब्रेशन की रंगोली बनाई जिसपर लोग बोल उठे जल्दी ही चांद पर भी मनेगा ओणम. इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 24 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

बर्फ़ पर बनी ओणम की रंगोली
इन्टरनेट पर वो वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. वीडिओ की शुरुआत बर्फ़ की मोटी चादर पर खड़े कुछ लोगों से होती है जो अगले ही पल बर्फ़ पर बैठ कर कुछ करते नजर आए किसी के हाथ में धारदार चीज़ थी तो एक शख्स के हाथ में था हथौड़ा. पहली नज़र में आपको लगेगा कि शायद ये कोई भारी भरकम काम करने आये हैं लेकिन जैसे जैसे वीडिओ आगे बढ़ा भ्रम टूटता गया सभी लोगों ने मिलकर बर्फ़ पर सुंदर आकृति बनाएँ जिसे हिंदुस्तान में रंगोली कहते हैं. हर त्यौहार की शोभा होती है रंगोली. लेकिन यहां तो कुछ लोगों ने मिलकर बर्फ़ पर हथौड़े के जरिए रंगोली जैसी आकृति उपहार दी. जो दक्षिण भारत में मनाए जाने त्योहार ओरम के उपलक्ष्य में बनाई गई थी.

अंटार्कटिका पर भारतीय त्योहार की छाप
जिसने भी वीडियो देखा वह हैरान रह गया अंटार्कटिका पर जमी बर्फ़ की मोटी चादर पर ओणम की रंगोली बनाने के बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा. अपने त्योहारों को लेकर जबरदस्त क्रेज रखने वाले भी ऐसा करने की कभी नहीं सोच पाते हाड़कंपा देने वाली ठंड भी भला कौन रंगोली बनाना चाहेगा. लेकिन कुछ लोगों ने मिलकर इसे सच कर दिखाया और हथौड़े से धीरे धीरे वारकर पत्थर जैसे बर्फ़ की मोटी चादर पर ओणम के उपलक्ष्य मी खूबसूरत रंगोली बना डाली. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वो दिन दूर नहीं जब जल्द ही चाँद पर भी मनाया जायेगा ओणम. तो एक ने लिखा- भारतीयों को अपना त्योहार मनाने से कहीं कोई नहीं रोक सकता.