चिरंजीवी और सलमान खान स्टारर ‘गॉडफादर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरफ चिरंजीवी दुश्मनों से लड़ रहे हैं और तभी भाई की मदद के लिए सलमान धांसू एंट्री करते हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिरंजीवी का किरदार ब्रह्मा बेहद पॉपुलर है, लेकिन राजनीति की दुनिया में उसके बहुत सारे दुश्मन हैं। चिरंजीवी अपने इन दुश्मनों से लड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन मजा तब आता है जब सीन में सलमान खान की एंट्री होती है। दुश्मनों संग चिरंजीवी की लड़ाई में सलमान उनकी मदद करते हैं। वह चिरंजीवी को अपना बड़ा भाई बताते हैं। ट्रेलर कमाल का है। फिल्म में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन सीन होंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।
मनोरंजन विडियो
बड़े भाई को बचाने आए सलमान, धांसू एंट्री
Godfather में नयनतारा और सत्य देव भी हैं और यह 5 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। ‘गॉडफादर’ एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का तेलुगू रीमेक है। इसे मोहन राजा डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Salman Khan ने Chiranjeevi की इस फिल्म के लिए कोई फीस भी नहीं ली है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। चिरंजीवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और सलमान क्लोज फैमिली फ्रेंड हैं। दोनों की दोस्ती एक एड शूट के दौरान और मजबूत हो गई थी। चिरंजीवी ने बताया था कि जब भी वह मुंबई जाते हैं तो सलमान के यहां रुकते हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान, 5 अक्टूबर को आएगी ‘गॉडफादर’
बात करें सलमान के अन्य प्रोजेक्ट्स की तो वह Tiger 3′ में नजर आएंगे, जो अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह Shah Rukh Khan स्टारर ‘पठान’ में एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिलहाल सलमान ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘बिग बॉस 16’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह अनीस बज्मी की फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ की शूटिंग शुरू करेंगे।