Good news from Kandaghat Health Department during the Corona period

कोरोना काल में कंडाघाट स्वास्थ्य विभाग से आई अच्छी खबर

कोरोना काल में चारों और से बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही थी।  लेकिन अब लग रहा है कि कोरोना के काले बादल छंटने आरम्भ हो गए हैं। ऐसा हम  इसलिए कह रहे है क्योंकि गाँवों में जो संक्रमण अपने पैर पसार चुका था वह धीरे धीरे कम होने लगा है।  कंडाघाट के आस पास स्थित गांवों में स्वास्थ्य विभाग  पिछले काफी समय से घर घर जा कर कोरोना के टैस्ट कर रहा है।  जिसमे  ज़्यादा तर टैस्ट नेगेटिव आ रहे है।  जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।  गौर तलब है कि कंडाघाट क्षेत्र में पहले बेहद अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे थे।  लेकिन अब इक्का दुक्का मामले ही प्रकाश में आ रहे है।  यह जानकारी  डॉक्टर पीएस नंदा ने मीडिया को दी। 
डॉक्टर पीएस नंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंडाघाट सिविल अस्पताल में जहाँ एक और युद्ध स्तर पर  वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीँ दूसरी और नागरिकों के कोरोना टैस्ट भी करवाए  जा रहे है ताकि कोरोना को नियंत्रित किया जा सके।  उन्होंने  बताया कि अस्पताल में और मोबाइल वैन के माध्यम से क्षेत्र वासियों के आज 32  टैस्ट करवाए गए है। यह सुखद बात है कि सभी  की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि यह खबर जहाँ एक और प्रदेश सरकार के लिए अच्छी है वहीँ स्वास्थ्य विभाग  को भी राहत प्रदान कर रही हैं। नंदा ने बताया कि  आज 18 से 44 वर्ष के  120 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने  क्षेत्र वासियों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है क्योंकि अभी कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।  इसलिए कोरोना नियमों का अनुसरण करना  बेहद आवश्यक है।