
मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को गोवर्धन पर्व विधि विधान से मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के लिए जगह-जगह गोवर्धन की आकृति बनाई गई।
गोवर्धन पर गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। खतौली में श्री विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर के समय पूजा-अर्चना की गई।

पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस दिन विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

नई मंडी गोशाला के कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि गोवर्धन पूजा व गौमाता पूजन शाम छह बजे पंडित द्वारा होगा।
