दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरिवंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के दौरे पर जा रहे हैं। उनसे पहले दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम का विवाद गुजरात पहुंच गया है। पूरे गुजरात में हिंदू विरोधी केजरीवाल के पोस्टर लगे हैं। इनमें केजरीवाल यह कहते हुए दिखाया गया है कि मैं हिंदू धर्म को पागल मानता हूं।


