गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों की घोषणा कर सकता है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है और यहां साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं।

अहमदाबाद: चुनाव आयोग (Election commission) आज में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है। दोनों राज्यों में साल के अंत में चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा कि चुनाव आयोग 15 अक्टूबर को चुनाव की तरीखें घोषित कर सकता है। नवंबर में मतदान हो सकता है। चुनाव आयोग ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार को विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे होगा। सितंबर में चुनाव आयोग का दल हिमाचल प्रदेश और गुजरात के दौरे पर गया था। तब से कयास लगाये जा रहे थे कि दीपावली के आसपास दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहले चुनाव कराये जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने भी अपने बयान में कहा था कि बर्फबारी को ध्यान में रखकर तारीख का चुनाव होगा।
गुजरात में 182 सीटों के लिए चुनाव
गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी, एक सीट एनसीपी को मिली थी, बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। इसमें कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवानी भी शामिल थे। गुजरात में लंबे समय से चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी भी जी तोड़ मेहनत करर ही है।