भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरदिल अजीज शख्सियत महेंद्र सिंह धोनी के पास कई सुपरबाइक, लग्जरी क्रूजर बाइक्स और विंटेज मोटरसाइकल हैं, जिनमें Suzuki Shogun और Yamaha RD350 के साथ ही Ducati, Kawasaki, Suzuki, Yamaha, Harley Davidson और Royal Enfield समेत अन्य कंपनियों की धांसू बाइक्स हैं। महेंद्र सिंह धोनी महंगी बाइक्स और लग्जरी कारों के शौकीन हैं। आज हम आपको धोनी की पॉपुलर बाइक्स के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
-
1/9MS Dhoni Confederate Hellcat X132
एमएस धोनी की कुछ वर्ष पहले ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट पर हैलकेट एक्स 132 चलाते नजर आए थे। यह बाइक भी धोनी के पास है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।
-
2/9MS Dhoni Kawasaki Ninja ZX-14R
महेंद्र सिंह धोनी की अक्सर इस बाइक के साथ तस्वीर सामने आती रहती है। 1441 सीसी की कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर की कीमत करीब 17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
-
3/9MS Dhoni Kawasaki Ninja H2
महेंद्र सिंह धोनी कावासाकी निंजा एच2 के भारत में पहले ऑनर माने जाते रहे हैं। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस 1000 सीसी की इस बाइक की कीमत 80 लाख रुपये तक है।
-
4/9MS Dhoni Harley Davidson FatBoy
एमएस धोनी के पास हार्ले डेविडसन फैटबॉय भी है, जो कि सुपर क्रूजर बाइक है। 1690cc की इस बाइक की कीमत फिलहाल 22 लाख रुपये तक है।
-
5/9MS Dhoni Ducati 1098
स्पोर्ट्स और लग्जरी से लैस डुकाटी की इस बाइक ने महेंद्र सिंह धोनी की गैराज की शोभा बढ़ाई है। 1100 सीसी की इस बाइक की भारत में कीमत 25-30 लाख रुपये तक थी।
-
6/9MS Dhoni Yamaha Thundercat
यामाहा की बाइक्स के दीवाने महेंद्र सिंह धोनी के पास यामाहा थंडरकैट भी है, जिसका प्रोडक्शन 2007 तक ही हुआ था। इस बाइक की उस समय कीमत लाखों में थी।
-
7/9MS Dhoni BSA Goldstar
पुरानी बाइक के भी शौकीन धोनी के गैराज में बीएसए गोल्डस्टार भी है और यह बाइक चलाते उनकी तस्वीर भी सामने आई है।
-
8/9MS Dhoni Royal Enfield Machismo
महेंद्र सिंह धोनी के पास रॉयल एनफील्ड की यह क्लासिक बाइक भी है, जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी जाती है
-

9/9
MS Dhoni Yamaha RD350
महेंद्र सिंह धोनी के पास ये तीनों बाइक्स भी हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी करियर के शुरुआती दिनों में खरीदा था और अक्सर वह इन बाइक्स के साथ पहले देखे गए हैं। यामाहा आरडी350 के बारे तो कई कहानियां सुनी-देखी गई हैं, जिनमें एक वह तस्वीर भी है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा को इस बाइक पर अपने रांची स्थित फार्महाउस में घुमाते दिखे थे।

