हर्ष महाजन शिमला, राजेंद्र राणा कांगड़ा के प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बनाई कांग्रेस की नई टीम

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को जिला और विधानसभा क्षेत्रवार कार्यों का आबंटन कर दिया है। यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर लिया गया है। कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ ही किन्नौर विधानसभा और लाहुल-स्पीति जिला के स्पीति के प्रभारी का दायित्व सौंपा है। कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। कार्यकारी अध्यक्ष विधायक विनय कुमार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। किमटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों को यह कार्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पहले दिए गए कार्यों के अतिरिक्त है। कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. कैलाश पराशर को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र धर्माणी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल व ह्यूमन राइट्स विभाग के दायित्व के साथ कांगड़ा संगठनात्मक जोन का दायित्व भी सौंपा गया है।

उपाध्यक्ष गीता नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का सह प्रभार सौंपा गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा को प्रदेश कांग्रेस एक्स सर्विसमैन विभाग का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान को ऊना जिला, सुरेंद्र चौहान को असंगठित कामगार कांग्रेस महेंद्र चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग का प्रभार सौंपा गया है। पूर्व विधायक कांग्रेस उपाध्यक्ष चिरंजी लाल को अनुसूचित जाति विभाग का प्रभारी, महेंद्र चौहान चौहान पूर्व पार्षदको कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनाया गया है। विधायक जगत सिंह नेगी को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश किमटा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संगठन प्रभारी एआईसीसी के साथ समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमदित्य सिंह को अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, इंटक के साथ साथ कम्युनिकेशन दिया गया है। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी को मंडी जिला के जोगिंद्रनगर संगठनात्मक ज़ोन का दायित्व सौंपा है। चंद्रप्रभा नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का सह प्रभारी बनाया गया है।

चेतराम ठाकुर को जिला कुल्लू के प्रभारी के साथ जिला मंडी में मीडिया को-ऑर्डिनेशन का जिम्मा सौंपा गया है। विक्रम शर्मा, डिकी को हमीरपुर जिला, शशि शर्मा को जिला कांगड़ा के संगठनात्मक ज़ोन पालमपुर का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अटैच किया गया है। इसी के साथ वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन, अकाउंट और जिला शिमला शहरी का दायित्व सौंपा गया है। अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव और चंबा जिला का सह प्रभारी बनाया गया है। विधायक मोहनलाल ब्राक्टा को जिला सोलन का प्रभार सौंपा गया है। अतुल शर्मा को जिला किन्नौर का प्रभारी व सोलन जिला का सहप्रभार सौंपा गया है।

इन पदाधिकारियों को पाटीं ने ये जिम्मेदारी सौंपी

यशपाल तनाइक को प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के साथ बुद्धिजीवी विभाग का प्रभारी, संजय रतन को चंबा व अमित नंदा को सिरमौर का प्रभारी बनाया गया है। अनिता वर्मा को सुंदरनगर संगठनात्मक ज़ोन का प्रभारी बनाया गया है। रमेश ठाकुर को बिलासपुर, सुरेंद्र सेठी को शिमला ग्रामीण और धर्म सिंह पठानिया कांगड़ा जिला के नूरपुर संगठनात्मक ज़ोन का दायित्व सौंपा गया है। विनोद सुल्तानपुरी सेवादल के सह प्रभारी, भुवनेश्वर गौर लाहुल स्पीति के प्रभारी बनाए गए हैं।

केवल सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा में मीडिया को-ऑर्डिनेशन का प्रभार सौंपा गया है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को जिला शिमला के रामपुर में सगंठनात्मक ज़ोन का प्रभार दिया है। अजय सोलंकी को एनएसयूआई का सह-प्रभारी, सुनील शर्मा को रिसर्च विभाग चुनाव का कन्वीनर बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पहले ही विधायक भवानी पठानिया को प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग का व आश्रय शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।