बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने जब से मदद के लिए लोगों का हाथ थामना शुरू किया, तब से भारत के कोने-कोने में उनके चाहने वालों की तादाद की भी बढ़ गई है. पर्दे पर ज्यादातर विलेन बनकर लोगों का मनोरंजन करने वाले सोनू सूद लोगों के लिए रियल लाइफ का हीरो बन गए हैं. कोरोना की पहली लहर से जिस तरह से उन्होंने लोगों की मदद के हाथ बढ़ाए तो लोग उनके दीवाने हो गए. कोई कई किलोमीटर पैदल चलकर सोनू सूद से मिलने पहुंचा, तो किसी ने अपने हुनर से एक्टर का दिल जीत लिया. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसको देख खुद सोनू सूद दंग हैं.
सोनू सूद (Sonu Sood) को सोशल मीडिया पर भी लोगों से खूब प्यार मिलता है. आए दिन कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन पर खुद एक्टर भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाते. हाल ही में बिहार के एक शख्स का हुनर देख एक्टर देख दंग हो गए और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर डाला.
बनाई सोनू सूद का ऐसा जोरदार पेटिंग
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार का रहने वाला एक शख्स, जिसका नाम अजमेर आलम है. उसने सोनू सूद की पेंटिंग बनाई और जिस अंदाज से बनाई, उसे देखने वाले दंग रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वो लड़का अपने आंखों में नमक डालता है, फिर उस पर पट्टी बांधता है. उसके बाद वो सोनू सूद का ऐसा जोरदार पेटिंग बनाता है, जिसे देख लोग दंग रह गए.
एक्टर ने किया रिएक्ट
अजमेर आलम की ये ख्वाहिश है कि वो इस पेंटिंग को सोनू सूद से मिलकर उन्हें उपहार के तौर पर दे. अपने फैन का ये वीडियो देख सोनू सूद खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘कमाल का बंदा है भाई.’ इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है.
लोगों की मदद कर सोनू को मिलती है शांति
सबको पता है कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी के समय से लोगों को मदद करने का बीड़ा उठाया है जो लगातार जारी है, ऐसे में सोनू का कहना है कि मैं चाहता हूं कि हर दिन और मदद कर पाऊं. बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें मदद की जरूरत है, मैं सबकी मदद करना चाहता हूं. इससे मुझे शांति मिलती है.

