ये रहीं रंगोली की आसान और आकर्षक डिजाइन, दिवाली पर मिनटों में बना सकते हैं आप

Simple Rangoli Design For Diwali: आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर शाम के समय माता लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार अयोध्या नरेश श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद राज्य वापस लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने घरों को दीपक से प्रकाशमय किया था और घर के द्वार पर रंगोली सजाकर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया था। इसी कथा के आधार पर हर साल दीपावली के मौके पर लोग अपने घर को सजाते हैं। लाइट्स और दीपक से घर में प्रकाश करते हैं और रंगोली बनाकर भगवान का घर में स्वागत करते हैं। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी आपके घर पर आते हैं और सुख-संपदा का आशीर्वाद देते हैं। इस दीपावली पर आप भी अपने घर को रंगोली से सजा सकते हैं। दिवाली पर बहुत सारे काम होते हैं तो रंगोली की सबसे आसान और कम समय में बनने वाली डिजाइन यहां से काॅपी कर सकते हैं। इन रंगोली डिजाइन को अपनाकर दिवाली पर घर की सजावट कर सकते हैं। ये
दिवाली के मौके पर घर के दरवाजे, मंदिर के आसपास या किनारो पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने के लिए तस्वीर में दी गई डिजाइन को सजा सकते हैं। पीले, गुलाबी और हरे रंग से फूल की पंखुड़ी की डिजाइन की रंगोली बहुत आकर्षक दिखेगी। रंगोली को दीपक से सजा सकते हैं।

गेंदे के फूल की रंगोली

दिवाली में झटपट रंगोली की आसान डिजाइन बनानी हो तो गेंदे के फूलों से बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाना बहुत आसान है और कम समय में इसे तैयार किया जा सकता है।

फूलों की रंगोली

तस्वीर में दिख रही इस तरह की रंगोली मंदिर के आसपास या घर के दरवाजे पर बहुत सुंदर लगती है। आप यह गोल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए फूल और कुछ रंगों की जरूरत होगी। दीए ये रंगोली को सजा सकते हैं।

रंगोली डिजाइन