यहां माता-पिता अपनी बेटी के लिए तैयार करते हैं लव हट्स, जानिए कारण

अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर चुन सकती है लड़की

दुनिया में हर जगह के अपने रीति-रिवाज अपनी परंपरा है। ये तो सब जानते हैं कि मां-बाप और बच्चों के रिश्ते के बीच कुछ बातों को लेकर पर्दा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां मां-बाप खुद अपनी ही बेटी के लिए लव हट्स (Love Huts) तैयार करते हैं।

ये परंपरा कंबोडिया (Cambodia) के उत्तर पूर्वी भाग में क्रिउंग जनजाति (Kriyung Tribe) में निभाई जाती है। कंबोडिया में माता-पिता खुद अपनी बेटी के लिए लव हट्स तैयार करते हैं ताकि वह उसमें जाकर अपने पसंद के साथी के साथ समय बीता सके। इस परंपरा में लड़की एक की बजाय कई लड़कों से संबंध रख सकती है। ऐसा जरुरी नहीं होता है की लड़की सिर्फ संबंध बनाने के लिए ही किसी को हट में आमंत्रित करती है। कई बार लड़की लड़के से बातचीत करने के लिए भी उसे आमंत्रित करती है।

जनजाति के लोगों का मानना है कि बेटी के बेहतर लाइफ पार्टनर तलाश करने का यही सही तरीका है। यहां की परंपरा के अनुसार लड़की अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी लड़के को शादी के लिए चुन सकती है और शादी से पहले कई दिनों तक लिव इन में भी रह सकती है। उनका मानना है कि ऐसा करने से लड़कियां ज्यादा सशक्त बनती हैं।