himachal solan arpit garg armyman

अर्पित गर्ग बने लेफ्टिनेंट सोलन में ख़ुशी की लहर |

सोलन के रहने वाले अर्पित गर्ग लेफ्टिनेंट बने हैं। उनके लेफ्टिनेंट बनने पर जिला सोलन में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में हिमाचल से 14 युवक लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं, वहीं देश भर में 323 युवक लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं।

अर्पित गर्ग सोलन के जौणाजी रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने देहरादून आर्मी स्कूल से अपनी शिक्षा ली है। अर्पित गुप्ता के पिता पवन कुमार का कहना है कि उनका सपना था कि अर्पित गर्ग लेफ्टिनेंट बने जो सपना आज पूरा हुआ है।