प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसे कांग्रेस की 10 गारंटी का नाम दिया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसे कांग्रेस की 10 गारंटी का नाम दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।