चुनावों से पहले हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश की सात ब्लॉक कांग्रेस समितियां भंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेयश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सात ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया है। यह फैसला अब तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग किया है, उनमें ब्लॉक कांग्रेस कसौली,, ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर, ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा, ब्लॉक कांग्रेस सुलाह, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद, ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट शामिल है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग
1. ब्लॉक कांग्रेस कसौली
2. ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर
3. ब्लॉक कांग्रेस कांगडा
4. ब्लॉक कांग्रेस सुलह
5. ब्लॉक कांग्रेस पछाद
6. ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर
7. ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट