14वीं विधानसभा के लिए इस बार अभी तक के चुनाव रुझानों व नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस दो सीटों पर जीत के साथ 40 सीटों पर आगे है।

विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।