Himachal Election 2022 Live: चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस में बगावत, हाईकमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया

 Himachal Election 2022 Live: चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस में बगावत, हाईकमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया

Himachal Pradesh Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav BJP, Congress AAP Nomination filed by candidates
किन्नौर में नारेबाजी करते तेजवंत नेगी के समर्थक।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची घोषित की जानी है। शुक्रवार दोपहर को सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो गई। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि दागदार चरित्र के व्यक्ति को टिकट मिलने से चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आक्रोश है। मैं पार्टी हाईकमान से कहना चाहता हूं कि चिंतपूर्णी विधानसभा से किसी साफ छवि वाले कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाएं। अंब में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कुलदीप ने बैठक की। इस दौरान पार्टी हाईकमान को दो दिन में चिंतपूर्णी से टिकट बदलने का अल्टीमेटम दिया गया। कुलदीप ने कहा कि दिल्ली में हाईकमान के समक्ष इस मामले को रखा जाएगा। वहीं किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने बगावत कर दी है। तेजवंत नेगी ने आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया है। शुक्रवार को मनाली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गोविंद ठाकुर, भरमौर से कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, चंबा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर, चंबा से भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर ने नामांकन दाखिल किया।