Himachal Election: सीएम जयराम बोले- आचार संहिता लगते ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी भाजपा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के बड़ागरा बिहाल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर(देवलोक) का किया शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग ने 45 करोड़ से देवलोक का निर्माण किया है।

मनाली में सीएम जयराम ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगते ही भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों का एलान 15 अक्तूबर के बाद हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के बड़ागरा बिहाल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर(देवलोक) का किया शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग ने 45 करोड़ से देवलोक का निर्माण किया है। सेंटर में हस्तकला से जुड़े उत्पाद होंगे। वहीं गोल्फ कोर्स और ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। सीएम ने मनाली में 10.28 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे सर्किट हाउस के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सीएम जयराम ने पतलीकूहल में 50 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। जबकि मनाली में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल की भी आधारशिला रखी। पतलीकूहल अस्पताल शुरू होने से हजारों लोगों को उपचार के लिए कुल्लू व मनाली का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएम जयराम ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर में प्रगतिशील हिमाचल के समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।