कांग्रेस के अनुसार खराब मौसम के चलते प्रस्तावित रैली की तिथि में बदलाव किया गया है। गुरुवार को सोलन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली 10 की बजाय 14 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में होगी। जिला कांग्रेस के अनुसार खराब मौसम के चलते प्रस्तावित रैली की तिथि में बदलाव किया गया है। गुरुवार को सोलन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कांग्रेस ने पहले पुलिस मैदान के लिए भी अनुमति मांगी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पुलिस मैदान में एबीवीपी के कार्यक्रम का तर्क देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वहां एवीबीपी का कार्यक्रम हुआ था। इसका सामान समेटने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं