हिमाचल: राज्यसभा सदस्य बने एचपीयू के पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने के चलते गुरुवार दोपहर बाद सिकंदर कुमार को विधानसभा सचिवालय की ओर से राज्यसभा सदस्य बनने का पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।