सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है। सुरेश चंदेल आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता मौजूद रहे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं