हिमाचल पर्यटन का खजना है,यह देशभूमि व वीरों की भूमि है

हिमाचल पर्यटन का खजना है,यह देशभूमि व वीरों की भूमि है

(विपन शर्मा  )-हिमाचल पर्यटन का खजना है। यह देशभूमि व वीरों की भूमि है। प्रदेश में भारी संख्या में सैनिक है तथा यहां कई पर्यटक स्थल हैं। यह बात भारतीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भटट ने मंगलवार को धर्मशाला में एनसीसी केंट में एक कार्यक्रम के दौरान कही। भटट ने कहा कि इससे पहले हम डलहोजी में गए जो एक पर्यटन स्थल होने के साथ उसका अर्मी के बारे में अपना अलग ही इतिहास है। उन्होंने कहा इस दौरान पर्यटकों से भी चर्चा की गई। कोरोना काल में पर्यटन को काफी झटका लगा, परंतु प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को नीचे नही आने दिया। इंटरनेशन स्तर पर तो पर्यटन कम हुआ, परंतु देखो अपना देश कार्यक्रम से पर्यटन मजबूत हुआ। देश में ऐसे कई स्थान है जो स्वीजरलेंड से कम नही है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखं में प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। भगवान शिव व माता पार्वती का जिस स्थान पर विवाह हुआ वे उत्तर भारत के उतराखंड में है। भारत के लोग विदेशों की बातें तो करते हैं मगर लोगों को अभी तक अपने देश के बारे में पूरी तरह से जानकारी नही है। अजय भटट ने कहा कि ऐसे ही हिमाचल में भी ऐसे कई स्थान है जिनकी अपनी गाथा है। यहां माता के कई शक्ति पीठ हैं। केरल से लेकर जम्मू कश्मीर तक ऐसी कई बाते हैं जो लोगों को हेरानी में डाल देती हैं। ऐसे स्थानों को हमें उभार कर आगे लाना है। ज्वालामुखी में आज भी माता की ज्योति आज भी जलती है।

प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव जो आते जाते हैं। चुनाव प्रजातंत्र का एक सिधांत है। चुनाव कामों के आधार पर होता है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अच्छा कार्य कर रहे हैं। सरकार उसकी ही अच्छी बनती है, जिसके कार्यकर्ता अच्छे होते है। देश के लिए यह गौरव की बात है आज नरेंद्र मोदी विश्व में पहले स्थान पर है। भारतीय सेना मजबूत है। देश की सीमाएं पूरी तरहं से सुरक्षित है।