हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भूस्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया।