भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही विघटन का रहा है। इस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही विघटन का रहा है। इस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। एक व्यक्ति एक पद की बात कही जाती रही और पंडित जवाहर लाल नेहरू से लकर आज तक कांग्रेस के नेता दो-दो पदों पर काबिज रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ने से मुकर गए हैं।