दिल्ली में हिमाचल प्रदेश CEC की बैठक शुरू, 47 सीटों पर चर्चा…

दिल्ली, 27 सितंबर : हिमाचल प्रदेश सीईसी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 10 जनपथ (सोनिया गांधी का आवास) पर शुरू हुई।  इस दौरान केसी वेणुगोपाल महासचिव संगठन, वीरप्पा मोली मुकुल वासनिक महासचिव, हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह मौजूद हैं।

          बताया जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस 47 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है। हिमाचल प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास भी मौजूद हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश की करीब 45 सीटों पर चर्चा होगी।