BJP to prove corrupt, I will take retirement from politics: Rajendra Rana

हिमाचल में प्रदेश सरकार चला रही दोहरा क़ानून : राजेंद्र राणा

हिमाचल में कोरोना संकट के दौरान नियमों को लेकर  दोहरे मापदंड दिखाई दे रहे हैं | यह आरोप सोलन में  सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा  ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाए है | उन्होंने कहा कि नियमों की आड़ में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है | भाजपा सरकार के नेता कोरोना संकट के दौरान लागू किए गए नियमों की धज्जियां उड़ा रही है रैलियां की जा रही है उद्घाटन किए जा रहे हैं | अपने चेहते नेताओं के स्वागत किए जा रहे है | लेकिन कांग्रेस अगर छोटा सा भी कार्यक्रम करती है तो उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया जाता है | जो सरासर गलत है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है | 


भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि सत्ता पक्ष प्रदेश में दो तरह के कानून चला रहा है | कानून की आड़ में कांग्रेस पर निशाने साधे जा रहे है | उन्होंने कहा कि भाजपा सभी तरह के राजनैतिक कार्यक्रम स्वतंत्र रूप से कर रही है वहीँ अगर कांग्रेस प्रदेश की जन विरोधी नीतिओं और फैसलों के खिलाफ आवाज़ उठाती है तो उनकी आवाज़ दबाने के लिए उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है जो न्यायसंगत नहीं है |