हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ सोलन की हड़ताल आज सोमवार को भी रही जारी

हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ सोलन की हड़ताल आज सोमवार को भी रही जारी

हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ सोलन की हड़ताल आज सोमवार को भी रही जारी आज सुबह 9:45 से पहले कर्मचारियों ने कोर्ट परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की और जल्द नया वेतनमान प्रदान करवाने की सरकार से की मांग हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ सोलन के सभी कर्मचारियों द्वारा राज्य कार्यकारिणी के आवाहन पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नए वेतनमान नहीं दिए जाने पर आज छटे दिन भी लगातार अपना रोष व्यक्त करना जारी रखा।

आज सभी कर्मचारी वर्क टू रूल और सुबह 9:45 से पहले लंच टाइम में एवं शाम को 4:45 के बाद नारो व गेट मीटिंग द्वारा सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया ।

संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने कहा की सरकार डिस्ट्रिक्ट जुडिशरी के कर्मचारियों का जल्द से जल्द नया वेतनमान प्रदान करवाए अन्यथा यह हड़ताल और अगर रूप धारण करेगी ।