Himachal residents got only rattle in budget: Sanjeev Thakur Block President

हिमाचल वासियों को बजट में मिला केवल झुनझुना : संजीव ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष

आम बजट आने के बाद जहाँ एक और भाजपा बजट के फायदे गिनवा रही है बजट को जन कल्याण का माध्यम बता रही है |  वहीँ कांग्रेस इस बजट से असंतुष्ट दिख रही है | कांग्रेस की माने तो इस बजट से आम आदमी की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है | सोलन में भी भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया है है उस से विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे |

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बजट को बढ़ाया गया है | आम जनता को राहत मिले बेरोज़गारी से युवाओं को छुटकारा मिले इस के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है | वहीँ कांग्रेस ने बजट को केवल वायदों का झुनझुना बताया है | उन्होंने कहा कि बजट में हिमाचल की अनदेखी की गई है जिसकी वजह से हिमाचल वासियों में भारी रोष व्याप्त है | 

 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य   भाजपा नेता राजेश कश्यप  ने बजट को जनहित में बताया और कहा कि जो बजट केंद्रीय मंत्री  सीता रमन द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है वह बेहद सराहनीय है | उन्होंने कहा कि इस बजट से देश का चहुँ मुखी विकास होगा | अन्य राज्यों के साथ साथ हिमाचल को भी इस का लाभ मिलने वाला है |  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य , शिक्षा , बागबानी और कृषि क्षेत्रों सभी का इस में ख्याल रखा गया है | उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों को इसका फायदा निकट भविष्य में मिलने वाला है | 
वहीँ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने  भाजपा को बजट के मुद्दे पर  घेरा और कहा कि हिमाचल वासियों की बजट में एक बार फिर अनदेखी हुई है | रेल विस्तारीकरण को फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया है लघु उद्योगों के लिए बजट का प्रावधान न के बराबर रखा है | हिमाचल के किसान और बागबान में बजट का कोई प्रावधान नहीं है बल्कि ऊपर से सेस लगा कर पैट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ा दिए गए है | जिन राज्यों में चुनाव है उनको तोहफे दिए जा रहे है | उन्होंने कहा कि हिमाचल वासिओं के हाथ  इस बार  केवल झुनझुना ही लगा है |