himachal-solan-cdpo-vandna-chauhan

आंगनबाड़ी वर्कर महिलाएं सोलन को कर रही सुरक्षित |

सोलन में आंगबाड़ी कार्यकर्ता अब घर घर जाएंगे और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए अपना योगदान देंगे | आंगन बाड़ी कार्यकर्ता कोरोना वारियर्स बन कर उन लोगों पर भी नज़र रखेंगे जो बाहरी राज्यों से आएं हैं | आंगन बाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सजग प्रहरी बन कर अपनी सेवाएं प्रदान  कर रही है | बाहर से आने वाले लोगों पर इन आंगन वाड़ी कार्यर्कताओं की विशेष नज़र रहती है और जिला में कर्फ्यू नियमो की अवहलेना करने वालों के  कई मामले प्रकाश में आ चुके है जिसे आंगन बाड़ी  कार्यर्कताओं द्वारा उजागर किया है | जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड  संकट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिनकी वजह से आज  जिला सोलन सुरक्षित नज़र आ रहा है | 


                    अधिक जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन वंदना चौहान  ने बताया कि 300 लोगों पर एक आंगबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती जिला प्रशासन के आदेशों पर की गई है | यह महिलाएं न केवल गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है बल्कि उन्हें राशन पहुंचाने के साथ साथ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर भी नज़र रखे हुए है | अगर कोई बाहरी राज्यों से बिना अनुमति सोलन पहुंचता है तो वह उसकी खबर तुरंत जिला प्रशासन को देने का कार्य करती है | उनके क्षेत्र में आए लोगों की सूची बनाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन ने उन्हें सौपी ही | उनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध करवाए है ताकि वह भी सुरक्षित रहे |