himachal-solan-congress-vinod-sultanpuri-attack

भ्र्ष्टाचार पर अगर नियंत्रण नहीं कर पा रहे तो , मुख्यमंत्री जल्द दें इस्तीफा : विनोद सुल्तानपुरी

सोलन में कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता की अध्यक्षता  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  विनोद सुल्तानपुरी ने की।  प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई तीखे प्रहार किए वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में चल रही गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट में जहां लोग कोविड फंड में अपनी खून पसीने की कमाई दान कर रहे हैं वहीं कुछ भृष्ट लोग उस पर भी डाक डाल रहे हैं जो बेहद शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कोविड के इस संकट में भी सियासत करना चाहते है | उन्होंने मुख्य मंत्री को सलाह दी और कहा कि वह जिम्मेवार बने प्रदेश में हो रहे घोटालों पर अंकुश लगाएं | 

विनोद सुल्तानपुरी ने इस मौके पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से सो चुकी है जिसे कांग्रेस जगाने का प्रयास कर रही है | उन्होंने कहा कि जिस विभाग पर आज उँगलियाँ उठ रही है वह विभाग मुख्यमंत्री खुद सम्भाल रहे है | जिसमे अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसके जिम्मेवार भी  वही है सुल्तानपुरी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस तरह के भ्र्ष्टाचार पर  अंकुश लगाने में असमर्थ है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए | उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है | पर्यटन उद्योग खत्म हो चुका है | किसानों की हालत खराब होती जा रही है | लेकिन इस स्थिति को कैसे ठीक किया जा सकता है उसको लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है हर मोड़ पर सरकार असफल नज़र आ रही है | उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके मंत्री  सूबे  की हालत को ठीक करने  की बजाए कांग्रेस पर  टिप्पणियां करने पर समय बर्बाद कर रहे हैं उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि वह किसी भी तरह से प्रदेश की जनता के साथ धोखा नहीं होने देंगे और प्रदेश सरकार को  भ्र्ष्टाचार किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे | 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर , शिव कुमार सुल्तानपुरी और विनेश धीर मौजूद रहे |