The work of polishing the skills of 40 women of Sirinagar Panchayat

कल सोलन मंडल में होगी मुख्यमंत्री की पहली वर्चुअल रैली : राजेश कश्यप

सोलन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को देंगे अपना संदेश : राजेश कश्यप

सोलन में भाजपा की वर्चुअल रैली का आयोजन होने जा रहा है | इस रैली में सोलन मंडल के करीबन 1000 कार्यकर्ता जुड़ेंगे | यह रैली सोलन के सभी मंडलों  में आयोजित की जा रही है | आज सोलन के दून मंडल में यह रैली का आयोजन किया गया | कल सोलन  मंडल में  वर्चुअल रैली का आयोजन होगा  |  उसके बाद अर्की नालागढ़ और अंत में कसौली में इसका आयोजन किया जाएगा |  वर्चुअल रैलियों के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल सभी कार्यकर्ताओं से लाईव जुड़ेंगे और उनमे नई ऊर्जा को संचार करने का प्रयास करेंगे | कोरोना संकट काल में सभी कार्यकर्ता अपने घरों से एक साथ लाईव जुड़ेंगे  और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विचार सुनेंगे | 
अधिक जानकारी देते हुए भाजपा नेता राजेश कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री कल सोलन मंडल में   वर्चुअल रैली के माध्यम से जुड़ेंगे  और सभी कार्यकर्ताओं को सभी को समबोधित करेंगे | उन्होंने बताया कि सोलन में यह मुख्यमंत्री की पहले  वर्चुअल रैली    आयोजित की जा रही है | उन्होंने बताया कि यह रैली कल चार बजे से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी | इसमें कार्यकर्ता न केवल अपने चेहते  मुख्यमंत्री जयराम को  लाईव देख सकेंगे बल्कि वह उन्हें अपने सुझाव भी दे सकेंगे |  राजेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं  को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में  वर्चुअल रैली से जुड़ने का आग्रह किया |