हिमाचल : अनियंत्रित होकर सड़क से पलटी टाटा सूमो, 14 घायल MAY 7, 2022 BY विरेंद्र भारद्वाज

बाली चौकी के पास एक टाटा सूमो के पटलने से उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे का बताया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही कुछ लोग इस टाटा सूमो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही यह गाड़ी बालीचौकी से थाची सड़क से मुड़ी तो थोड़ी दूर तक चढ़ाई चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी सड़क पर आ गिरी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से लोगों को बाहर निकाला और बालीचौकी अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है, जबकि बाकियों का यहीं पर उपचार चल रहा है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे का क्या कारण रहा, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।