प्रदेश को पहला अटल आदर्श विद्यालय आठ सितंबर को मिल जाएगा। भवन का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश का पहला अटल आदर्श विद्यालय धर्मपुर उपमंडल के मढ़ी में बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 55 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अभी तक यहां स्कूल भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है।
करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। छात्रावास और क्वार्टरों का कार्य चला हुआ है, जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा। प्रदेश को पहला अटल आदर्श विद्यालय आठ सितंबर को मिल जाएगा। भवन का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा। यह अटल आदर्श विद्यालय बोर्डिंग विद्यालय के रूप में कार्य करेगा और यहां छात्रावास सहित बच्चों को कोचिंग की व्यवस्था भी रहेगी।