Holi 2023 Horoscope: होली पर इस बार ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है।होली के मौके पर गुरु अपनी राशि मीन में होंगे। शुक्र और शनि के शुभ संयोग से इस होले पर करीब 5 राशियों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किन 5 राशियों की होली पर चमकेगी किस्मत।

वृष राशि होली पर ग्रहों का प्रभाव

वृष राशि वालों के लिए अबकी बार होली पर बना है ऐसा ज्योतिषीय योग जो इन्हें दिला रहा खूब लाभ और जीवन में भर रहा आनंद के रंग। आपकी राशि के स्वामी शुक्र होली पर राशि से 11 स्थान में होंगे और आपकी राशि से दसवें बुधादित्य योग रहेगा। ऐसे में आपको सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पहचान मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जान-पहचान का दायरा बढेगा। आपकी फैमली लाइफ भी सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद मिलेगा। रुचिकर खान-पान का भी आप आनंद लेंगे। सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों से भी संपर्क बनेगा। होली के बाद आपको धन लाभ के कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि होली पर ग्रहों का प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए होली पर बनने वाला बुधादित्य योग और राशि से नवम भाव में शनि का संचार होना शुभ लाभकारी रहेगा। मिथुन राशि वाले परिवार और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। पितृ पक्ष से और पिता पक्ष के संबंधियों से इन्हें लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। कई नए संपर्क भी आपने बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और कार्यकुशलता से आप विपरीत स्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। लेकिन किसी सदस्य के बीमार होने से थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
धनु राशि होली पर ग्रहों का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए होगी सुख समृद्धि दायक रहेगी। सितारों की ऐसी शुभ स्थिति इनके लिए बनी है जिससे इन्हें भौतिक सुख के साधनों का आनंद मिलेगा। रुचिकर भोजन और मनोविनोद का भी आनंद लेंगे। कुछ पुराने मित्र और परिचितों से मिलकर मन भाव विभोर होगा। कोई उपहार भी आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारी इस होली पर उम्मीद से बढ़कर कमाई कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप शामिल होंगे। ज्ञान विज्ञान का विकास होगा और होली के बाद आपके करियर में और तेजी आएगी।
कुंभ राशि होली पर ग्रहों का प्रभाव

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए होली पर शनि का उदित होकर स्वराशि में संचार करना साथ में सूर्य बुध का संयोग इनकी राशि में होना शुभ लाभदायक रहेगा। कुंभ राशि वालों का सामाजिक संपर्क जहां बढ़ेगी वहीं राजनीति से जुड़े क्षेत्रों में इनका प्रभाव बढेगा। राजनीति से जुड़े इस राशि के लोगों का प्रभाव और जनसंपर्क बढेगा। पारिवारिक जीवन में भी होली का आनंद आप जमकर लेंगे। तन के साथ आपका मन भी रंगीन बना रहेगा। सलाह है कि खान-पान संयमित रखें और नशे से परहेज रखें। शनि आपकी राशि में ही चल रहे हैं, आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है ऐसे में नशे से दूर रहेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि होली पर ग्रहों का प्रभाव

मीन राशि वाले होली पर धर्म अध्यात्म के साथ भौतिक सुखों का भी भरपूर आनंद लेंगे। पूजा पाठ दान धर्म के काम में आप भाग ले सकते हैं। साथ ही मन पसंद खान-पान का भी आप लुत्फ उठाएंगे। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ आपका संपर्क बनेगा, कुछ भूले रिश्ते भी आपको याद आएंगे और निए रिश्ते भी बनेंगे। परिवार में बच्चों और जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। खर्च थोड़ा बजट से ज्यादा होगा लेकिन इसका आपको अफसोस भी नहीं होगा। होली पर बनने वाला शुभ योग आपको आर्थिक मामलों में लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन पाएंगे।