चीन की कम्युनिस्ट सरकार हॉन्ग कॉन्ग के निवासियों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कर रही है। हॉन्ग कॉन्ग के दो नागरिकों को कोर्ट में ताली बजाने और जज की आलोचना करने पर देशद्रोह की सजा सुनाई गई है। इन नागरिकों ने तियानमेन चौक नरसंहार की बरसी पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।


