Hot snow shopping happening in Solan markets after snowfall

बर्फबारी के बाद सोलन के बाज़ारों में खूब हो रही गर्म कपड़ों की खरीददारी 

सोलन में बर्फ पड़ने के बाद अचानक से ढंड बढ़ गई है | जिसके चलते अब सोलन के बाज़ारों में भी रौनक बढ़ रही है | लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए बाज़ारों का रुख कर रहे है | टोपियां और दस्ताने और ऊनी मास्क भी काफी प्रचलन में दिख रहे है | कोरोना के बाद व्यवसाय एक दम चौपट हो गया था | लेकिन अब बर्फबारी के बाद फिर से व्यवसाय उठने लगा है सोलन के व्यापारी आस लगा रहे हैं कि आने वाला समय में व्यवसाय अच्छा होगा | बर्फबारी के बाद सोलन के व्यसायी बेहद उत्साहित है और उन्होंने गर्म कपड़ों से अपना स्टॉक भरना आरम्भ कर दिया है |

सोलन के व्यसायिओं ने कहा कि ठंढ बढ़ने से बाज़ारों में भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए आ रहे है | सभी ज़्यादातर गर्म ऊनी कपड़े खरीद रहे है | ऊनी टोपियां और विशेष तरह के मास्क ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर रहे है | यह मास्क न केवल उन्हें ढंड से बचाएंगे बल्कि कोरोना से भी रक्षा करेंगे | उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में फिर से बाज़ार उठेगा और व्यवसाय फिर से पटरी पर आ जाएगा |