#HP Election : 5 सालों में 59 लाख बढ़ी CM जयराम ठाकुर की संपत्ति, इतने करोड़ के मालिक…

मंडी, 21 अक्तूबर : हिमाचल (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jairam Thakur) के बारे में आप वैसे तो बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि जयराम ठाकुर कितनी सम्पति के मालिक है। यदि नहीं, तो इस खबर से इन तमाम बातों का जवाब मिल जाएगा।

         बता दें कि पिछले 5 सालों में जयराम ठाकुर की सम्पति में तक़रीबन 60 लाख की बढ़ोतरी हुई है। पांच सालों में जयराम ठाकुर की सम्पति 1,28,05747 से बढकर 1,79,48,614 हुई है। सीएम की संपत्ति में 59,09,148 का इजाफा हुआ है।

नामांकन के दौरान 41000 रुपये कैश थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 39,500 रुपए कैश थे। चल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है, जबकि पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपये थे।

2017 में यह आय 1,20,39,466 और 50,71852 रुपये थी। मुख्यमंत्री के पास 10 पॉलिसियां है। जयराम ठाकुर ने सीएम बनने के बाद एक गाड़ी इनोवा भी खरीदी, जिसकी कीमत 13.50 लाख है। 2017 में उनके पास एक स्कॉर्पियो भी थी, जिसे बेच दिया गया है। सोने में मुख्यमंत्री के पास तीन सोने के चेन, जिसकी कीमत तीन लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये हैं। इनकी बेटियों के पास 44- 44 लाख की संपत्ति है। इससे पहले यह 12 लाख और पांच लाख थी।

     वहीं मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की लागत एक करोड़ 79 लाख 50 हजार है, जो 2017 में एक करोड़ 35 लाख थी। जबकि इस बार इनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार की संपत्ति है और पिछली बार यह 35 लाख ही थी। वहीं मुख्यमंत्री की द्वारा सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है। 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर मुख्यमंत्री ने दिया है।