#HP : BPL परिवार की दास्तां, हादसे में झुलसे बेटे के 5 ऑपरेशन…काट दिए है दोनों हाथ

पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत बरधान के बोचिंग गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्ण के माता-पिता अपने बेटे के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। कृष्ण सिंह पुत्र जगदीश चंद 01 जनवरी 2023 को एक हादसे में बुरी तरह से जल गया था। उसके बाद से ही कृष्ण लगातार उपचाराधीन है। कभी इसे पीजीआई में भर्ती किया जाता है तो कभी जोगिंदर नगर अस्पताल भेज दिया जाता है।  कृष्ण की माता रूमला देवी ने बताया कि अभी तक उनके बेटे के 5 ऑपरेशन हो चुके हैं और दोनों हाथ भी काट दिए हैं।

बता दें कि परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है। अभी तक उपचार के लिए 7 से 8 लाख रूपए खर्च कर चुके है। पीजीआई में डॉक्टरों ने इन्हें बताया कि अभी उनके बेटे का उपचार काफी लंबा चलेगा। यदि हाथ लगाना होगा तो उस पर 9 लाख का खर्च आएगा। ऐसे में परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

रूमला देवी के पास राज्य सरकार की तरफ से निशुल्क उपचार के लिए बनाया गया हिमकेयर कार्ड तो है, लेकिन पीजीआई में उससे कोई मदद नहीं मिल रही है। रूमला ने बताया कि उन्हें यही कहा जा रहा है कि पहले खुद खर्चा करो और बाद में सरकार भुगतान कर देगी। जबकि अभी तक भुगतान के नाम पर फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई। इन्होंने राज्य सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

दानी सज्जन इस तरह से कर सकते हैं मदद…

यदि कोई व्यक्ति इस परिवार की मदद करना चाहता है तो वो निम्नलिखित बैंक अकाउंट में या फिर गूगल पे नंबर पर आर्थिक सहायता भेज सकता है।

Name : Rumla Devi
Bank Account Number – 2996000100049301
IFSC Code – PUNB0299600
Google Pay Number – 9816555917