सरकाघाट में सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन

सरकाघाट में सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ द्वारा  विजय दंशवी के शुभअवसर पर  वुधवार  को  सरकाघाट में  97वे स्थापना दिवस आयोजित  किया गया। जिसमे कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण और शस्त्र पूजन से की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन स्कूल खेल मैदान से मेन मार्केट से होता हुआ न्युस वस स्टैंड होकर वापिस  स्कूल के खेल मैदान में  संपन हुआ ।इस पथ संचालन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।पथ संचलन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  मुख्यवक्ता प्रांत सेवा प्रमुख  अवतार सिंह ने 300 स्वम सेवियों को  संबोधित करते हुए कहा कि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देश भक्त संगठन हैI

उन्होंने  कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और इसी के तहत दशहरा को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को निरंतर नियमित वैभव शाली भारत बनाने के लिए प्रयत्न शील है।लेकिन देश में उंच निच छूआ छूत जैसी विमारी आज भी है और यह एक अभिशाप है जिससे  हम सभी को मिटाना है और एक समरस्त समाज संगठित हो कर  देश को  प्रगति  के पथ पर व परम वैभव पर ले जाना है।