Wife And Husband Fight Viral Video : करवा चौथ पर पति मॉल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया। दोनों करवा चौथ की खरीदारी करने आए थे। हालांकि, उन पर कुछ लोगों की नजर थी। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड मॉल में खरीदारी करने में मशगूल थे तभी तीन-चार महिलाएं वहां आ धमकीं। फिर तो जमकर मारपीट हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने बड़े दिलचस्प कॉमेंट्स किए।
नई दिल्ली: करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने अपने-अपने पतियों के लिए व्रत रखा। लेकिन गाजियाबाद में अलग तरह का मामला सामने आया। वहां एक मॉल में एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को करवाचौथ की शॉपिंग करवा रहा था। तभी पत्नी कुछ अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गई। फिर तो मॉल में ही मजमा लग गया। पत्नी और उसके साथ आईं महिलाएं पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर बरस पड़ीं। मॉल में खूब लात-घूसे चले और जमकर हंगामा हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। लोगों ने इस वीडियो पर टिप्पणियां कीं। ज्यादातर लोगों ने कहा कि पति ने गलती की है, उसकी तो जमकर धुनाई होनी चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने कानून और हवाला दिया। किसी ने यह भी कहा कि गर्लफ्रेंड को नहीं पीटना चाहिए।
पतियों को संपत्ति क्यों समझती हैं पत्नियां?
सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि आखिर महिला को क्या हक है कि वह पति को अपनी संपत्ति समझे? उसने कहा, ‘आखिर महिला, पुरुष पर अधिकार क्यों जमाती है? वह पत्नी की अनुमति के बिना भी अपनी यौन इच्छाओं पूरी कर सकता है।’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा कि व्यभिचार (अडल्ट्री) तो कानूनी है।’ दरअसल, ये दोनों सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 में दिए गए उस आदेश की तरफ इशारा कर रहे हैं जिसमें सर्वोच्च अदालत ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 को गैर-संवैधानिक करार दे दिया था। यह धारा व्यभिचार यानी अडल्ट्री के लिए थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।