कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की जांच करने वाले डॉक्टर ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें मवेशी स्मगलिंग केस में गिरफ्तार आरोपी को बेड रेस्ट देने के लिए मजबूर किया गया था. दरअसल टीएमसी के बीरभूम अध्यक्ष को 10वीं बार सीबीआई ने समन भेजा था. मंडल स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर अब तक बचे हुए थे. आखिरकार मंगलवार को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.


