आपके घर पर पौधों में फल या सब्जियां नहीं आ रहे, तो इस आसान घरेलु मुस्खें का उपनाये, फायदा होगा

कई लोगों को घर में पौधों को रखने का बहुत शौक होता है, अपने घर में भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे लगाते हैं और उनकी बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। कुछ घरों में तो अलग-अलग प्रकार के फूल उगाए जाते हैं।

कुछ लोग छत में प्राकृतिक रूप से सब्जियों और फलों के लिए एक छोटा सा रसोई क्यारी बना लेते हैं, यदि आपको भी पौधे (Plants) लगाने का शौक है, तो आप अपने पौधों पर केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल ना करें, बल्कि, घरेलू नुस्खों प्राथमिकता दें।

यदि आप के पौधे बढ़ नहीं रहे हैं, तो घर पर ही लिक्विड फर्टिलाइजर (Liquid Fertilizer) बना सकते हैं। आज के समय में सभी लोग घर पर ही पौधे लगाने लग गए हैं, क्योंकि पौधे ना सिर्फ आपके घर के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि आपके घर को एक खूबसूरती प्रदान करते हैं।

यह लोग अपने आंगन से लेकर बालकनी, घर के अंदर तरह-तरह की सब्जियां और पौधे लगाते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पौधों को लगाने के बाद इसकी प्रतिदिन देखभाल करना बहुत आवश्यक है, इसलिए कई लोग पौधों को तीव्र गति से बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकार के खाद और केमिकल का प्रयोग करते हैं।

आपको बाजार कई तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर उपलब्ध हो जाएंगे, परंतु बाजार में उपलब्ध फर्टिलाइजर में केमिकल का बहुत अधिक प्रयोग किया जाता है, जिससे पौधों के बढ़ने पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है, यदि आप चाहते हैं, कि आप के पौधों को कोई नुकसान ना हो, उन्हें आसानी से सभी पोषक तत्व प्राप्त हो जाएं, तो घर पर ही लिक्विड फर्टिलाइजर का निर्माण कर इसका प्रयोग कर सकते हैं।

जी हां, क्योंकि आज हम आपके लिए घर पर ही लिक्विड फर्टिलाइजर को तैयार करने की सरल से सरल विधि लेकर आ रहे हैं, जिसका प्रयोग आप फल से लेकर सब्जियों को तीव्र गति से बढ़ाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

लिक्विड फर्टिलाइजर क्या है

लिक्विड फर्टिलाइजर एक तरह का तरल युक्त पदार्थ होता है, जिसे पौधों की पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए इसका निर्माण किया जाता है, इसका प्रयोग आमतौर पर फल ना आने की समस्या, नियमित तौर से पौधे का ना बढ़ना, आदि समस्या को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

आपको मार्केट में अनेक प्रकार के लिक्विड फर्टिलाइजर उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन आप घर में ही मौजूद वस्तुओं की सहायता से इसको बना सकते हैं, जैसे कि प्याज, चुकंदर, चाय का पानी इत्यादि से।

चुकंदर का लिक्विड फर्टिलाइजर

आप स्वयं घर पर चुकंदर (Beetroot) की सहायता से लिक्विड फर्टिलाइजर का निर्माण कर सकते हैं, चुकंदर से निर्माण यह लिक्विड फर्टिलाइजर ना सिर्फ प्राकृतिक है, अपितु पौधों को बढ़ाने के लिए एकदम आसान तरीका है, तो आइए हम जानते हैं कि आप घर पर चुकंदर की सहायता लेते हुए लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए चुकंदर-पानी 2 बाउल, नमक आवश्यकता अनुसार ले लें।

लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की विधि

लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए प्रारंभ में आप चुकंदर के छिलके उतार लें और इसे आप बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें, फिर चुकंदर को आप एक कढ़ाई या गंजी में डालकर, इसमें नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से पका लें।

अब इसमें एक उबाल आ जाए, तो आप गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब आप इसे अपने पौधों में डाल सकते हैं, साथ में ही मिट्टी में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस तरल युक्त पदार्थ को पत्तों में भी छिड़क कर सकते है।

प्याज से भी लिक्विड फर्टिलाइजर बनाये

चुकंदर के अतिरिक्त घर पर प्याज (Onion) की मदद लेते हुए भी लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं, इसके लिए बस आपको प्याज के छिलके या फिर प्याज के रस की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, आप सब्जियों या फिर अनाज के पानी से भी लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं, क्योंकि काफी हद तक पौधों को बढ़ाने के लिए सब्जियों का पानी काफी गुणकारी होता है।

अगर आप चाहते हैं कि आप के पौधों को भली-भांति प्रकार से ग्रोथ मिले तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं, बनाने का आसान तरीका इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में अनाज या फिर सब्जियों का पानी एकत्रित करना होगा।

इसके लिए आप सब्जियों या चावल को उबाल सकते हैं और उसका पानी उपयोग कर सकते है। हालांकि इसका प्रयोग करने के लिए आप इसे पहले 1 दिन के लिए रख दें, क्योंकि एक दिन रखने से आपका लिक्विड फर्टिलाइजर अधिक गुणकारी हो जाएगा। फिर आप इसका प्रयोग पौधों को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने के फायदे

घर पर ही निर्मित लिक्विड फर्टिलाइजर (Home Made Liquid Fertilizer) का उपयोग करने के बहुत से फायदे हो सकते हैं, जैसे अगर आप के पौधों में फलों का ना आना या फिर आप के पौधों में सब्जियां ना आना, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाने में सहायता करता है।

अगर आप इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे आपके पौधे सूखेंगे नहीं और पौधे हमेशा हरी-भरी दिखाई देंगे, क्योंकि प्याज में उपलब्ध पोषक तत्व पौधों को सूखने नहीं देते, आप स्वयं घर पर भी बना सकते हैं। कोशिश करें कि आप इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल 1 हफ्ते में दो या तीन बार करें।