If someone accuses me of corruption, he is ready to leave PARWANOO: Thakur Das Sharma

चंद मौका परस्तों को छोड़ कोई भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा दे तो वह परवाणु छोड़ने को है तैयार : ठाकुर दास शर्मा 

परवाणु (PARWANOO)में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है आरोप प्रत्यारोप का दौर चरम पर है | भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों को घेरने में अपने और पराए दोनों अहम भूमिका निभा रहे है | वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर 6 बेहद अहम माने जा रहे है | दोनों जीतने के लिए ऐडी   चोटी  का जोर लगा रहे है | एक नंबर वार्ड में भाजपा के अपने ही वरिष्ठ नेता आरके भाटिया  भाजपा प्रत्याशी राजनीति में निपुण और प्रदेश महिला आयोग की चेयरमैन डेज़ी ठाकुर को पटखनी देने के लिए तैयार है | वहीँ वार्ड नंबर छे में कांग्रेस के दिग्गज और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा  को कांग्रेस के  कार्यकर्ता  बतौर आज़ाद उम्मीदवार  उतर कर  चुनौती दे रहे है वही आरटीआई एक्टिविस्ट ने उनके खिलाफ 30 आरोपों का एक पम्फलेट निकाल कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया | वहीँ ठाकुर दास शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दो तीन व्यक्तियों के अलावा  अगर कोई व्यक्ति उन पर भ्र्ष्टाचार का आरोप साबित कर दे वह राजनीति छोड़ देंगे |  

                                         ठाकुर दास शर्मा ( THAKUR DAS SHARMA PARWANOO)ने कहा कि परवाणु के चंद लोग उन पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगा कर उनकी छवि को धूमिल करना चाहते है | उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केवल विकास किया है और अगर इन चंद लोगों को छोड़ कर परवाणु की आम जनता में से कोई भी एक व्यक्ति यह साबित कर दे कि उन्होंने कुछ भ्र्ष्टाचार किया है तो वह चुनावों से पहले ही परवाणु छोड़ने को तैयार है | उन्होंने कहा कि वह ज़मीन से जुड़े व्यक्ति है और भ्र्ष्टाचार तो दूर वह अपनी जेब से पैसा खर्च कर शहर का विकास करने में विश्वास रखते है | उन्होंने कहा पम्फलेट निकाल कर उनकी छवि धूमिल होने वाली नहीं है परवाणु की जनता सब जानती है |