अगर सोलन नगर निगम पार्षद चाहेंगे तो कूड़े के टेंडर की होगी जांच : कमिश्नर 

अगर सोलन नगर निगम पार्षद चाहेंगे तो कूड़े के टेंडर की होगी जांच : कमिश्नर 
हिमाचल में सबसे मेहंगा कूड़ा , सोलन नगर निगम  में , ठेकेदारों के माध्यम से उठाया जा रहा है यह आरोप, सोलन नगर निगम के पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता ने, निगम की बैठक में उठाया। हैरानी वाली बात यह है कि, जब इस शहर से, कूड़ा उठाने का टेंडर हुआ तो, उसकी जानकारी, नगर निगम के  कुछ पार्षदों ,और पदाधिकारियों को भी नहीं थी। जिसके चलते, इस टेंडर प्रक्रिया पर ,अब उँगलियाँ उठने लग गई है। आप को बता दें कि, सोलन में दो तरह से ,नगर निगम ठेकेदार के माध्यम से, कूड़ा उठवा रही है।  एक तो शहर से ,कूड़ा उठवा कर गाड़ियों के माध्यम से , सलोगड़ा भेजा जा रहा है  दूसरा जो कूड़ा, सलोगड़ा में वर्षों से जमा था ,उसे भी ठेकेदार के माध्यम से ,उठाया जा रहा है। शहर से कूड़ा उठाने के लिए, नगर निगम  करीबन हर माह ,27 लाख रूपये खर्च , कर रहा है ।   सोलन में कूड़ा उठाने के लिए, जो खर्च नगर निगम द्वारा, किया जा रहा है वह, अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है।  इस लिए  उनके  ,द्वारा यह मुद्दा उठाया गया  है, और टेंडर भी रद्द करने की, मांग बैठक में रखी गई थी। 

इस बारे में ,जब नगर निगम कमिश्नर ,से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि, पार्षदों द्वारा कूड़े के टेंडर को लेकर, एतराज जताया गया, और जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया है ,और कम्पनी का टेंडर भी ,रद्द किया गया है ,लेकिन नया टेंडर, लगाने के लिए नगर निगम को समय चाहिए होगा, इस लिए वर्तमान कम्पनी, दो माह और ,अपनी सेवाएं जारी रखेगी ,जिस तरह से कूड़ा उठाया जा रहा है ,वह कार्य करती रहेगी।  इस बीच कूड़ा उठाने के लिए ,फिर से ऑनलाइन टेंडर किए जाएंगे। जो भी उन्हें न्यूनतम खर्चा बताएगा ,उसे यह कार्य सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ,अगर नगर निगम के पार्षद चाहेंगे तो ,इस मामले की जांच की जाएगी।