व्यस्त जिंदगी में दो पल का सुकून चाहते हैं तो इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं

इन स्थानों पर लोग सबसे ज्यादा घूमने के लिए जाते है फिर चाहे वो विदेशी पर्यटक हो या भारतीय

व्यस्त जिंदगी में दो पल का सुकून चाहते हैं तो इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं

व्यस्त जीवन शैली (Lifestyle) की उलझन से निकलकर अगर आप दो पल सुकूं चाहते हैं तो यात्राओं (Trips) से बेहतर कोई जरिया नहीं है। भारत में कई पर्यटन स्थल मौजूद है जिन्हें देखते ही आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यात्राएं आपको भीतर से ऊर्जा देती हैं और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इन स्थानों पर लोग सबसे ज्यादा घूमने  के लिए जाते है फिर चाहे वो विदेशी पर्यटक हो या भारतीय। भारत की इन 10 जगहों पर जन्नत का निवास है। जिंदगी में एक बार मौका निकालकर इन्हें देखने जरूर जाएं। इन्हें अपनी यादों में बसाने जरूर जाएं। ये वाकई सुंदर हैं।

जिम कॉरबेट नेशनल पार्क

यहां का वाइल्डलाइफ (Wildlife) अगर आपने नहीं देखा तो समझिए कुछ बहुत जरूरी छूट गया। ये उत्तराखंड (Uttarakhand) में है जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।

हंपी की प्राचीन सभ्यता

प्राचीन भारत में यह जगह विजयनगर में आती थी।

अंडमान निकोबार

अंडमान के द्वीप देखने के बाद आपको और कुछ देखने की जरूरत महसूस नहीं होगी। इनकी सुंदरता आपका दिल जीत लेगी

रन ऑफ कच्छ

गुजरात (Gujarat) में मौजूद रन ऑफ कच्छ आपकी आंखों को एक अलग सुकून देगा। इसे एकबार जरूर देखने जाएं।

केरल

केरल की हरी भरी वादियां और बैक वॉटर पर नाव की सैर आपको एक अलग एहसास देगी।

कश्मीर की घाटी

अपनी जिंदगी में कश्मीर की घाटी में एक बार जरूर जाएं। जम्मूण्कश्मीर घूमने के लिए जन्नत हैं। डल झील से लेकर हाउसबोट सभी कुछ जिंदगी भर यादों में बसा लेने लायक है।

सिक्किम का युमथांग वैली

सिक्किम के युमथांग वैली को फूलों की घाटी बोला जाता है। इसकी सुंदरता आपको स्वर्ग के दर्शन करा सकती है।

लोकटक लेक

ये लेक मणिपुर में है जिसकी सुंदरता आपका मन मोह लेती है। इसे देखने एक बार जरूर आएं।

मुन्नार

मुन्नार के चाय बागान दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां की हरियाली आपका दिल जीत लेगी।

लद्दाख

लद्दाख भारत की एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां सिर्फ बर्फ की पहाड़ियां ही पहाडियां हैं।