उम्र के जिस पड़ाव में लोगों को बैसाखियों की जरूरत पड़ती है, उसमें नोरा लैंगडोन वेटलिफ्टिंग कर रही हैं। उनके नाम 20 से ज्यादा नेशनल और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक समय था जब कुछेक सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में उनका दम फूल जाता था। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पूरी शिद्दत के साथ अपनी सेहत को सुधारने में जुट गईं।


