सोलन के पर्यटन स्थल बड़ोग में 5 साधू घर घर जा कर भिक्षा मांग रहे थे। स्थानीय लोगों को शक हुआ कि यह साधू नहीं है बल्कि उनके द्वारा साधू का वेश धरा हुआ है। सभी लोग वहां एकत्र हो गए और मौके पर पंचायत उपप्रधान सुनील कश्यप को भी बुलाया गया। जब उनसे गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि वह साधु नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय से है और वह साधु का वेश धर कर पैसा कमाने के उद्देश्य से हिमाचल आए है। जब इस बात का खुलासा हुआ तो स्थानीय लोगों द्वारा इन फर्जी साधुओं की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई और सभी ने धर्म से खिलवाड़ करने वाले इन ढग बाबाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अपील की।
उपप्रधान सुनील कश्यप ने खुलासा करते हुए कहा कि बड़ोग में पांच संदिग्द युवा साधू के वेश में भिक्षा मांग रहे थे। लेकिन यह पांचों युवा देखने में साधू प्रतीत नहीं हो रहे थे। इस लिए शक के आधार पर इनसे जब पूछताछ की गई तो यह सभी साधू ढोंगी निकले। जब इनके आधार कार्ड की जांच की गई तो पाया कि यह सभी पांचो युवा मुस्लिम समुदाय है। जो हिन्दू धर्म का अनादर कर रहे थे। उन्होंने इस की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। सभी ने इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की है ताकि वह भविष्य में हिन्दू धर्म के साथ कोई खिलवाड़ न करें।

