In emergency situations in the society, home guard jawans are doing better work in collaboration with police and other departments.

समाज में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस व अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतर कार्यों को अंजाम दे रहे होम गार्ड जवान

होम गार्ड जवान समाज सेवा का, जीता जागता उदाहरण है, उनका जज्बा सराहनीय है। होमगार्ड जवान समाज में ,आपातकालीन परिस्थितियों में ,पूरी तरह से पुलिस एवं अन्य विभागों के साथ मिलकर, बेहतर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। जिला सोलन में भी, होमगार्ड की ग्यारहवीं बटालियन के जवान ,अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। होम गार्ड कमांडेंट डॉ शिव कुमार शर्मा ने बताया कि, जिला में होमगार्ड की 5 कम्पनी है ,जिसमे 500 के करीब जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में, एक महिला प्लाटून के साथ टेक्निकल प्लाटून भी है, जिसमे ड्राइवर और होम गार्ड और , बैंड यूनिट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ,जिला में इस समय सोलन पुलिस के साथ मिलकर, 150 होमगार्ड के जवान, अपनी सेवाएं दे रहे हैं ,इसी के साथ बद्दी पुलिस में भी ,100 होम गार्ड जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि, होमगार्ड के जवान अपने चिन्ह ” निष्काम ही सेवा ” को ध्यान में रखकर,अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं।  उन्होंने बताया कि, जिला के  बड़े अस्पतालों की ,अगर बात की जाएं तो ,वहां पर भी 50 होम गार्ड जवान अपनी सेवाएं देकर ,कानून  और सुरक्षा व्यवस्था को ,बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि, इसके अलावा जिला में अग्निशमन विभाग ,अन्य विभागों में चालक पद पर भी, होम गार्ड के जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि, कोरोनाकाल में जिला के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में सेवाएं देना, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखना, और क्वारन्टीन सेंटरों में भी ड्यूटी देने का, कार्य होम गार्ड के जवान कर रहे हैं।